बाराबंकी : खुद को भाजपा विधायक बताकर दबंगों ने टोल प्लाजा पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोल टैक्स मांगने पर हुआ विवाद, मारपीट कर दबंग हुए फरार

अमृत विचार, हैदरगढ़ /बाराबंकी। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे  स्थित हैदरगढ़ के बारा टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे  सुल्तानपुर की ओर से आधा दर्जन भाजपा का झंडा लगाए हुए गाड़ियां  में 25  सवार लोग वीआईपी लेन पर   पहुंचे, यहां रवि लेन असिस्टेंट से गाड़ी बगैर टोल टैक्स दिए हुए पास कराने के लिए कहा। जिस पर वह बगैर टोल टैक्स दिए हुए एक भी गाड़ी नहीं पास करने के लिए  अड़ गया।

इसी बात को लेकर दोनों तरफ से विवाद छिड़ गया। और  स्कॉर्पियो गाड़ियों में  सवार सभी लोग गाड़ियों से नीचे उतर कर रवि  से अभद्रता कर लात  घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। जिसे बचाने सहायक मैनेजर प्रवीण कुमार वहां पहुंचे तो उनको भी धक्का-मुक्की दी गई। इस दौरान सबसे पीछे गाड़ी में एक सवार व्यक्ति ने अपने को विधायक बताते हुए कहा तू कौन है।  जिसपर मैनेजर ने अपने  को सहायक मैनेजर बताया।

फिर वह लोग सहायक मैनेजर से कहने लगे  कि तेरा दिमाग खराब है तुम् विधायकों की गाड़ी नहीं पास  कराओगें। सहायक टोल मैनेजर ने कहा कि हमारे टोल  पर विधायकों की गाड़ी पास कराई जाती है। लेकिन आपके साथ में कई गाड़ियां हैं। इसलिए उन्हें रोकी गई है इसी बात पर सभी लोग हंगामा करने लगे और रवि कर्मी को बुलाकर माफी मांगने की बात करने लगे।  रवि की तरफ से सहायक मैनेजर ने माफी मांगी तो सभी टोल कर्मियों की जान  बची। और हमलावर अपनी अपनी गाड़ियों में बैठकर लखनऊ की ओर चले गए।

 बारा टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर प्रवीण कुमार ने  बताया कि  मामले की कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस  में रवि कर्मी  की तरफ से तहरीर दी जाएगी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही थी। और कह रही है कि सीसी फुटेज के आधार पर गाड़ी नंबर से हमलावरों का पता चलेगा तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार