बहराइच : बीच पुल पर बस हुई खराब, हाइवे पर लगा जाम
अमृत विचार, जरवल/ बहराइच। जिले की सीमा पर स्थित संजय सेतु पुल पर रोडवेज बस खराब हो जाने से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लम्बे लम्बी कतारें लग गयी। लोग घंटो जाम में फंसे रहे।सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।
जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाइवे स्थित घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज की बस खराब हो गई।बीच पुल पर बस खराब हो जाने से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई,जिससे सैकड़ों गाडियां घंटों जाम मे फंसी रही।
सूचना पर घाघराघाट चौकी इंचार्ज त्रिलोकी नाथ मौर्या ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रोडवेज बस को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। करीब एक घंटे तक सैकड़ों यात्री लखनऊ बहराइच हाइवे पर जाम में फंसे रहे। इस दौरान बौद्ध परिपथ के यात्री परेशान दिखे।
