लखनऊ :  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसम्बर से कन्याओं का होगा विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गरीबी में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों के परिवार में विवाह योग्य कन्या, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत लखनऊ में रीति रिवाज के साथ 5 दिसंबर से कराया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी। 

उन्होंने बताया कि योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति विकास खंड या निकाय से नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कराएं। विवाह के लिए युवक की आयु 21 वर्ष एवं कन्या की आयु 18 वर्ष से कम न हो।

कन्या के अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो। किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए आवेदक जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है।

संबंधित समाचार