गौतम बुद्ध नगर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र क्षेत्र में एक फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भयंकर आग लग गई जिससे करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि ईकोटेक-प्रथम थानाक्षेत्र में प्लास्टिक के पार्ट्स एवं सामान बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।जिसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुंची।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी में बड़ा हादसा: दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा में डूबी, 34 लोग थे सवार, दो गंभीर

उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय फैक्टरी में काम चल रहा था एवं श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, वैसे आग के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 

संबंधित समाचार