मुंबई आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों को मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 26/11 मुंबई आतकी हमले में बलिदान हुए बीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर एकाउंट से पोस्ट कर कहा कि देश ने कायराना मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपने निर्दोष नागरिकों को खोया था। वहीं, सबकी रक्षा करते हुए हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

सभी को विनम्र श्रद्धांजलि। अपनों के खोने की असह्य पीड़ा को प्रतिपल जी रहे सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीद जवानों, पुलिस कर्मियों और निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। केशव मार्य ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भारतभूमि आप सभी की सदैव ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगी।

यह भी पढ़ें:-Gujarat Election 2022: संकल्प पत्र पर दारोमदार...वादों की बौछार, BJP ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आइए, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिकए शिक्षाविद् एवं पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रो. यशपाल की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन किया। केशव प्रसाद मौर्य ने श्वेत क्रांति के जनक, दुग्ध क्रांति से देश के किसानों को स्वावलंबी बनाकर लाखों लोगों की ज़िंदगी संवारने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर भी उन्हें शत् शत् नमन किया है।

संबंधित समाचार