FIFA WC 2022: Sex और Sex Toy बैन होने पर भड़कीं Mia Khalifa, बोलीं- मूर्खों का संघ

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

एडल्ट स्टार मिया खलीफा

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस साल कतर में हो रहा है। एक इस्लामिक देश होने की वजह से वर्ल्ड कप देखने वाले दर्शकों के लिए कतर ने कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं। स्टेडियम से लेकर पब्लिक प्लेस तक पर क्रूर कानून लागू कर रखे हैं। स्टेडियम में बीयर बैन है तो कपड़े पहनने की भी आजादी नहीं है। इन पाबंदियों की वजह से इस बार का वर्ल्ड कप विवादों में आ गया है। दुनियाभर के लोग कतर और फीफा की आलोचना कर रहे हैं। अब एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने FIFA को मुर्खों का समूह करार दिया है, जबकि कतर को क्रूर देश करार दिया है। 

मिया खलीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मूर्खों के संघ ने कतर को विश्व कप देने के बारे में क्या सोचा था, यह बिल्कुल ऐसा नहीं होगा...। उनके ट्वीट पर हजारों लोगों ने कॉमेंट करते हुए अपना समर्थन दिया है। बता दें कि स्टेडियम में महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने को कहा गया है, जिसमें कंधा नहीं दिख रहा हो।

https://www.instagram.com/p/Ckil4nPMUzj/?hl=en

कौन हैं मिया खलीफा?
मिया खलीफा पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस रही हैं। मुस्लिम होने के नाते उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो चुका है, लेकिन मिया बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup 2022 : मेजबान कतर फुटबॉल टीम का 'शो' खत्म, 92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

संबंधित समाचार