जलवायु परिवर्तन कम करने को IIT Kanpur में हुआ मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने रखे विचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईआईटी कानपुर में जलवायु परिवर्तन को लेकर हुआ मंथन।

आईआईटी कानपुर में जलवायु परिवर्तन को लेकर मंथन हुआ है। इसमें देश विदेश के विशेषज्ञों ने विचार रखे है। नवीकरणीय ऊर्जा इस्तेमाल पर बल दिया है। आईआईटी और अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन की ओर से आयोजन कर रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है, इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वातावरण में हानिकारक गैसों का कम से कम उत्सर्जन हो, उसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है।

आईआईटी कानपुर में भी शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन कम करने को लेकर मंथन किया। यहां अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हुआ, जिसमें कई देशों के विशेषज्ञ शामिल हुए। समापन समारोह में डिजाइन विभाग के प्रो. सत्यकी रॉय, मेडटेक के समन्वयक प्रो. जे रामकुमार, इमेजिनियरिंग लेबोरेटरी के आरईओ डॉ. अमनदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम आईआईटी और अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (एएआरडीओ) की ओर से आयोजित किया गया। प्रो. सत्यकी रॉय ने कहा कि, यह कार्यशाला एक ऐसे मुद्दे पर है जिससे दुनिया भर के देश निपटने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिभागी कुछ विचारों को अपने-अपने देशों में वापस ले जाने में सक्षम होंगे और इसके आधार पर नीतियां इस तरह से बनाई जाएंगी कि जो कि इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए।

प्रतिभागियों की ओर से जाम्बिया के लेंगवे फेलिक्स ने कहा की हमें कई नई अवधारणाओं से परिचित कराया गया।इसे अपनी सरकारों के साथ साझा करेंगे, जिससे स्थायी भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाएंगे।

संबंधित समाचार