शाहजहांपुर में कोरोना संक्रमित बैंककर्मी की मौत
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह कोरोना संक्रमित बैंककर्मी की मौत हो गई। उन्हें जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनाए गए कोविड एल-3 अस्पताल में रखा गया था। वहीं उनके परिवार वालों का कहना है कि वह हार्ट पेशेंट थे। जिले में कोरोना से यह …
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह कोरोना संक्रमित बैंककर्मी की मौत हो गई। उन्हें जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनाए गए कोविड एल-3 अस्पताल में रखा गया था। वहीं उनके परिवार वालों का कहना है कि वह हार्ट पेशेंट थे।
जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है। 21 जुलाई को पुवायां के सतवा बुजुर्ग में रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मी की मौत हो गई थी। शनिवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं शासन ने लोगों से लगातार सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहा है।
शहर की साउथ सिटी काॅलोनी निवासी 55 वर्षीय बैंक कर्मी ने बैंक मैनेजर के कहने पर 20 जुलाई को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया था, क्योंकि बैंक में अकाउंटेंट की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आ चुकी थी।
इसलिए उन्होंने भी जांच कराई थी। 25 जुलाई की शाम को जिन 98 लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई, उसमें टाउनहाल स्थित एसबीआई के बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव थी। इसके बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनाए गए कोविड एल-3 अस्पताल में रखा। बताते हैं कि रविवार सुबह लगभग 5ः30 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
सूचना घर वालों तक पहुंची तो वह सकते में आ गए। परिवार वालों का कहना है कि वह सामान्य थे, हल्का बुखार, खांसी-जुकाम था, कोई गंभीर बीमारी नहीं थीं। खुद कोरोना टेस्ट को सैंपल देकर आए थे, रविवार को अचानक मौत परिवार को झकझोर देने वाली है। परिजन उन्हें हार्ट पेशेंट बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में उन्हें पैदल ही दो तीन बार जीने से उतारा गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। बैंक कर्मी के बेटे को भी बुखार आ रहा है। जिसकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
एसबीआई बैंक कर्मी की शनिवार शाम को कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी, उन्हें कोविड एल-3 में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह शुगर और हाईपरटेंशन के मरीज थे। – राकेश कुमार, बीएसए, प्रभारी जिला सहायक सूचना अधिकारी
