Kanpur : हलीम मुस्लिम कॉलेज में 29 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 526 पदों के लिए सात कंपनियों ने मांगा आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के हलीम मुस्लिम कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला।

कानपुर में 29 नवंबर को हलीम मुस्लिम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 526 पदों के लिए सात कंपनियों ने आवेदन मांगा है। इसमें कई पदों के लिए नियुक्त दी जाएगी।

कानपुर, अमृत विचार। सेवायोजन कार्यालय पहली बार शहर के हलीम मुस्लिम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। कॉलेज में 29 नवंबर को 526 पदों के लिए सात कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। जिसमें माइक्रो लोन ऑफिसर, सर्वेयर, एलआईसी एडवाइजर, ब्लॉक ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर, इंश्योरेंस एडवाईजर, पार्सल डिलिवरी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

रोजगार मेला अनुभाग के पटल सहायक अजय शुक्ला ने बताया कि नवंबर महीने में सेवायोजन कार्यालय द्वारा दो रोजगार मेला लगाया गया है। जिसमें 17 नवंबर को विभाग के कार्यालय में ही मेले का आयोजन हुआ।अब, 29 नवंबर को शहर के हलीम मुस्लिम कॉलेज में दूसरा रोजगार मेला आयोजित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग इस कॉलेज में विभाग पहली बार रोजगार मेला का आयोजन करने जा रहा है। यहां 7 बड़ी कंपनियां जॉब देने आएंगी। कंपनियों से भी बातचीत हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जीटी सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला अनुभाग में अपने डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं। इसके इसके साथ ही डायरेक्ट भी शामिल हो सकते हैं।

यह कंपनियां आएंगी

साइन सर्विस ग्रूप, कॅरियर ब्रिज स्किल साल्यूशन, एलआईसी, ब्राइट फ्यूचर, एसबीआई लाइफ, शिवांगनी लॉजिस्टिक

संबंधित समाचार