बहराइच: दोष सिद्ध महिला बंदी ने अस्पताल में बेटे को दिया जन्म, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंभीर हालत में बलरामपुर से बहराइच किया गया था रेफर

अमृत विचार, बहराइच। बलरामपुर जिला जेल में बंद दोष सिद्ध बंदी ने महिला अस्पताल बहराइच में बेटे को जन्म दिया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। 

बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र निवासी सुनीता देवी पत्नी अनिल कुमार दोष सिद्ध बंदी है। वह इस समय जेल में धारा 316 और 323 के तहत जेल में निरुद्ध है। सुनीता गर्भवती भी थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे जेल से अस्पताल भेजवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर महिला को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने शनिवार को महिला। अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात बेटे की मौत हो गई।  पुलिस  क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि बंदी अस्पताल आई थी। उसके नवजात की मौत हुई है। इसकी जानकारी बलरामपुर में दी गई है।

संबंधित समाचार