लखनऊ : कल अभियंता संघ के आपातकालीन महासभा की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने रविवार को लखनऊ में आपातकालीन महासभा की बैठक बुलाई है। शनिवार को अभियंता संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह और महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि आपातकालीन महासभा में पूरे प्रदेश के अधिक से अधिक अभियंताओं को लखनऊ आने को कहा गया है। 

उन्होंने बताया कि इस बैठक की आवश्यकता ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के अलोकतांत्रिक, स्वेच्छाचारी और दमनकारी रवैये के कारण पड़ी है। अभियंताओं की इस आपातकालीन वार्षिक आम सभा में मंगलवार से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण और रणनीतिक फैसले लिए जाएंगे।

आपातकालीन महासभा में अभियंताओं की वर्षों से लंबित समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से ऊर्जा निगमों में चल रहे टकराव के वातावरण को समाप्त करने हेतु अपील करने विषयक एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। यह बैठक राणा प्रताप मार्ग स्थित हाइडिल फील्ड हॉस्टल में सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी।


संविधान की संरचना की 24 कमेटियां गठित 

भारतीय संविधान की संरचना के लिए 24 कमेटियां गठित की गई थीं, सभी ने अपना-अपना योगदान दिया। कमेटियों के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे, डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का प्रारूप तैयार किया था।

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। ये बातें अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूटन किशोर सक्सेना ने कहीं। इस मौके पर नितेश प्रताप मलिक, उपेंद्र प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, मनीष मिश्र और रमेश गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार