लखनऊ : स्टेशनों का निरीक्षण, माल ढुलाई बढ़ाने के निर्देश
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने चारबाग और लखनऊ जंक्शन का किया निरीक्षण
अमृत विचार, लखनऊ । रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) संजय कुमार मोहंती ने शनिवार को चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ’मास ट्रांसपोर्टेंशन’ में रेलवे की भूमिका के बारे में बताते हुए हुए राजस्व वृद्धि के लिए माल ढुलाई बढ़ाने के निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन स्टेशन और चारबाग स्टेशन के एकीकृत विकास को लेकर लखनऊ जंक्शन के सरकूलेटिंग , कैबवे , प्लेटफार्म, कानकोर्स एरिया के साथ लग्जरी ट्रेवेल लाउंज’ का निरीक्षण किया। उन्होंने चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया । बैठक में संरक्षा, सुरक्षा, ट्रेनों के समय पालन, रेल लाइनों की क्षमता विस्तार के बारे में भी चर्चा की ।
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल मेंयात्री सुविधाओं,परियोजनाओं की जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने सुझाव और निर्देश दिये । मोहंती ने लखनऊ मंडल डीआरएम कार्यालय सभागार में संयुक्त समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआरएम एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका का पठन कराया गया । बैठक में स्टेशन की आधारभूत संरचना,भौगोलिक क्षेत्र, ट्रेन परिचालन, राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण, विकासपरक परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
