लखनऊ: फल मंडी में आग से हड़कंप, 20 दुकाने जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सीतापुर रोड स्थित फल नवीन फल मंडी में भयानक आग लग गए। शनिवार देर रात लगी आग से तकरीबन बीस दुकाने जलकर राख हो गयी। आग लगने के दौरान सिलेंडर के धमाकों से आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची लपटें और धुआं देख हड़कंप मच गया। धमाकों से लोग सहम गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

आग को आसपास के लोगों ने पहले बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर के धमाकों से लोग पीछे हटने लगे। कई व्यापारियों ने दमकल की गाड़ियां देर से पजहुंचने पर गुस्सा जाहिर किया है। 

FSO इंदिरानगर अजय कुमार सिंह और पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाया। इन्दिरानगर, चौक, बीकेटी, हजरतगंज फायर स्टेशन से आठ दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। FSO ने बताया कि आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

संबंधित समाचार