Video : Baba Anandeshwar मंदिर में फैली गंदगी, नगर निगम जिम्मेदार, महंत ने वीडियो वायरल कर यह दी चेतवानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में परमट घाट के महंत ने वीडियो वायरल कर दी चेतवानी।

कानपुर के आनदेश्वर मंदिर परमट घाट में फैली गंदगी पर महंत ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने रविवार तक फूल नहीं उठने पर सोमवार को मंदिर के पट रखने की चेतावनी दी है।

कानपुर, अमृत विचार। Baba Anandeshwar Mandir Parmat Ghat में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मंदिर से फूल नहीं उठाए जाने पर महंत ने एक वीडियो वायरल किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम समय पर सफाई नहीं कर रहा है। अगर रविवार तक फूल नहीं उठाए गए। सोमवार को भक्तों के लिए मंदिर खोला नहीं जाएगा।

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते है। इससे भक्त बाबा को फूल, प्रसाद और दूध-जल अर्पित करते है। मौजूदा समय में आंनदेश्वर कॉरिडोर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत नमामि गंगे मंत्रालय कार्य करा रहा है। जिसमें गंगा की सफाई से लेकर सड़क बनाने और अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

इसी में मंदिर के महंत महेंद्र नाथ भारती ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से मंदिर में निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। इस वजह से ही नगर निगम भी मंदिर में फैली गंदगी नहीं उठा रहा है। जिससे मंदिर परिसर के साथ आसपास के इलाके में भी हजारों टन फूल और पूजन सामग्री एकत्रित हो गई है।  

उन्होंने कहा कि मंदिर में फैली गंदगी से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में सफाई नहीं कराने को लेकर नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही चेतावनी दी, कि अगर रविवार तक इन फूल नहीं उठाए गए। तो सोमवार को भक्तों के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस मुद्दे पर मंदिर प्रबंधन एवं पदाधिकारियों से चर्चा हों चुकी है। जब तक फूल नहीं उठ जाते, मंदिर बंद रखा जाएगा।

 

संबंधित समाचार