अयोध्या: दबंगों ने फूंकी महिला की झोपड़ी, दो नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के टिकटी गांव में दबंगों द्वारा एक महिला की झोपड़ी जलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ आगजनी की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

खंडासा थाना क्षेत्र में मालती पत्नी राम नरायन निवासी टिकटी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते बुधवार की देर शाम पंचम पुत्र जियालाल व चंदन सिंह पुत्र विजय सिंह किसी बात को लेकर मेरे घर आए और गाली गुप्ता देने लगे मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त दोनों लोगों ने मेरी घास फूस की निर्मित झोपड़ी में आग लगा दी जब तक मैं कुछ समझ पाती तब तक देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हल्ला गुहार सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो  उक्त दोनों लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए।

थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया मालती की तहरीर पर पंचम व चंदन निवासी टिकटी के खिलाफ आगजनी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार