हरिद्वार: बिजली का बिल जमा करने के नाम पर प्रोफेसर से साढ़े आठ लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर से बिजली का कनेक्शन और बिल के नाम पर मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर बैंक खाते से साढ़े आठ लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रो. रमेश चंद्र दूबे गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात हैं। 24 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग दो नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऊर्जा निगम का अधिकारी बताते हुए बिजली का कनेक्शन और बिल को लेकर बातचीत की और मोबाइल फोन में एक एल्पीकेशन डाउनलोड कराने के साथ ही बैंक खाते के बारें में जानकारी जुटा ली।

प्रोफेसर ने बिना कुछ समझे मोबाइल फोन में एल्पीकेशन डाउनलोड कर ली। लेकिन कुछ देर बाद ही मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। एक खाते से साढ़े छह लाख रुपये और दूसरे खाते से दो लाख रुपये की रकम उड़ गई। उन्होंने पुलिस को मामले में शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार