इटावा: छह कार्यालय मिले बंद, जिम्मेदार कर्मचारियों का रुकेगा एक दिन का वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्देश दिए थे कि अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। डाक रिसीव करने के लिए कोई एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। इस आदेश के बावजूद रविवार को जिले के छह प्रमुख कार्यालय बंद मिले।

जिनके कारण मतदान संबंधी ड्यूटियां रिसीव नहीं कराई जा सकीं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन कार्यालयों में डाक लेने के जिम्मेदार कर्मचारियों का 27 नवंबर का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बंद मिले कार्यालयों में जिला पूर्ति कार्यालय, अधिशासी अभियंता निकली गंग नहर भोगनीपुर प्रखंड, अधिशासी अभियंता निचली गंग नहर इटावा प्रखंड, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभागीय लोंगिग प्रबंधक तथा अधिष्ठाता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियर शामिल हैं।

इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी दीनदयाल ने निर्देश दिए हैं कि कार्यालय खोलकर डाक रिसीव करने के लिए जिन कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी उनका 27 नवंबर का वेतन रोक दिया जाए। 

उन्होंने यह भी कहा है कि जिलाधिकारी के आदेश पर निर्वाचन के दौरान अवकाश दिवस में डाक प्राप्त करने के लिए एक कर्मचारी को अनिवार्य कार्यालय में रखा जाए और उसे नामित कर दिया जाए।  इससे निर्वाचन के कार्य में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म