चित्रकूट : जिले में याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी केपी जायसवाल
अमृत विचार, चित्रकूट। शिवहरे धर्मशाला में जायसवाल युवा मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल का जयंती समारोह मना। इस मौके पर लोगों ने समाज की भलाई के लिए कामों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. जायसवाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिला महामंत्री अरविंद शिवहरे ने कहा कि केपी जायसवाल प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता और साहित्यकार के साथ प्रतिष्ठित अधिवक्ता भी थे। उनका जन्म 27 नवंबर 1881 को मिर्जापुर में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया और उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए। देश की स्वाधीनता के लिए उनके काम हमेशा याद रखे जाएंगे।
उनकी प्रसिद्ध पुस्तक हिंदू राजनीति ब्रिटिश काल में भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल ने समाज के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने कहा कि सरकार ने डा. जायसवाल की जन्म-शताब्दी पर लिफाफा और डाक टिकट जारी किया था।
जिला महामंत्री सुनील जायसवाल, गौरेंद्र शिवहरे, भगवानदीन जायसवाल, सौरभ जायसवाल, उमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र शिवहरे, प्रमोद जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, रोहित जायसवाल, गणेश जायसवाल, लकी जायसवाल, अमन जायसवाल, संजय जायसवाल, जानकी शिवहरे, प्रकाश शिवहरे आदि मौजूद रहे।
