बहराइच : मायके में मिली जमीन पति के नाम न करने पर विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के कटरा बहादुरगंज गांव निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक महिला की मां का कहना है कि बेटी के नाम मौजूद जमीन दामाद के नाम न करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा बहादुरगंज निवासी 23 वर्षीय पूजा पत्नी मनीष कुमार का शव देर रात को घर में मिला। आसपास के लोगों ने सूचना मायके दी। फखरपुर क्षेत्र से मृतका की मां अनीता देवी कटरा बहादुरगंज गांव पहुंची। महिला का कहना है कि उसकी सिर्फ दो बेटियां थी। बेटियों के नाम जमीन थी। जमीन को हासिल करने के लिए दामाद मनीष कुमार ने कई बार दबाव डाला। 

जब बेटी ने अपने पति के नाम जमीन नहीं की तो इससे नाराज दामाद ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफतारी की जाएगी। 

संबंधित समाचार