गदरपुर: पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहे दबंगों को रोकना एक पिता को भारी पड़ गया। दबंगों ने विरोध कर रहे पिता के साथ जमकर मारपीट की। घायल पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

जानकारी के अनुसार भगवान सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी रामजीवनपुर न. 3 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का राजीव पुत्र ज्ञान सिंह आए दिन उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करता हैं और गदरपुर कोचिंग जाने के दौरान  उसका पीछा करके परेशान करता है कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना भगवान सिंह का आरोप है कि जब वह उसे समझाने उसके घर पर गए तो एक राय होकर राजीव, उसके बड़े भाई प्रताप, ज्ञान सिंह और राकेश ने उसे बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया। अन्य ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। उसके सिर पर चार टांके लगाये गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार