बरेली: बजेगा शंख, डमडमाएगा डमरू और कुर्सी-मेज की भी होगी जंग, घोषित हुए 278 चुनाव चिन्ह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए आयोग ने आवंटित किए मुक्त प्रतीक चिन्ह

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय के होने वाले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए मुक्त चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। सभी पदों के लिए 278 चुनाव चिन्ह घोषित किए हैं। चुनावी मैदान में कहीं शंख बजेगा तो कहीं डमरू डमडमाएगा। कुर्सी-मेज में भी जंग होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: पांच साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, निकाह करने के लिए मांगे थे पांच लाख तो खाया जहर

नगर निकाय के चुनाव दिसंबर में कराए जा सकते हैं। इसे देखते हुए सरकारी मशीनरी तैयारी में जुटी हुई है। अधिसूचना जारी होने का इंतजार हो रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग की ओर से नगर निकाय के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने वालों के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह घोषित कर दिए हैं।

किस पद के प्रत्याशी को कौन सा चुनाव निशान दिया जाएगा, इसका आवंटन कर दिया गया है। अध्यक्ष/महापौर पद के लिए कंघा, ऊन का गोला, छत का पंखा, शंख, डमरू, तलवार, केले का पेड़, हथौड़ा, वायुयान समेत 39 चिन्ह आवंटित किए गए हैं।

वहीं, गैर मान्यता प्राप्त दलों, तत्कालिक, अनंतिम रूप से पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों के लिए 42 चिन्ह घोषित हुए हैं, इसमें सेब, अलमारी, टार्च, बल्ला, चक्की, ग्रामोफोन, कांच का ग्लास, कैंची, अंगूठी, मेज, सीटी आदि शामिल हैं। जबकि, सदस्य/ पार्षद पद के निर्दल प्रत्याशियों के लिए 197 चुनाव चिन्ह आवंटित हुए हैं, इसमें अनाज ओसाता किसान, आम, उगता सूरज, खड़ाऊ, ओखली, इमली, गुलाब का फूल, गाजर, केला, पेंसल, बाइक, कुर्सी, मेज आदि शामिल हैं। वहीं, मान्यता प्राप्त 18 पार्टियों के लिए अध्यक्ष, महापौर,पार्षदों के लिए पूर्व में आवंटित चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि अलग-अलग पदों के लिए 278 चुनाव चिन्ह आवंटित हुए हैं।

एक प्रत्याशी को मांगने होंगे पांच चुनाव चिन्ह
अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को पांच चुनाव चिन्ह मांगने होंगे। प्रत्याशियों को एक प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा
, जिसमें वह अपने मनचाहे पांच चुनाव चिन्ह के नाम भरकर आरओ को देंगे। उनमें से किसी एक चुनाव चिन्ह का आवंटन निर्वाचन अधिकारी की ओर से कर दिया जाएगा।

समान चिन्ह मांगने पर होगा टास
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार
, प्रारूप भरकर देने में अगर कहीं दो प्रत्याशियों ने समान चुनाव चिन्ह की मांग की तो ऐसी स्थिति में टास कराया जा सकता है। टास में जो भी जीतेगा वह चुनाव चिन्ह जीतने वाले को आवंटित कर दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह के आवंटन में प्रत्याशी के नाम को भी देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: अपहरण के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, सीएम से की शिकायत

संबंधित समाचार