संभल: सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में की छापेमारी, मची अफरा-तफरी
संभल, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रोड पर स्थित अस्पताल में देह व्यापार की सूचना पर चौकी चौधरी सराय पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके एक कमरे से एक युवक युवती मिले। कमरे से कुछ आपत्ति जनक वस्तु भी मिली। हालांकि पुलिस इस बात इंकार कर रही है। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस ने अस्पताल में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर जमा लोगों कभी भीड़ को बलपूर्वक हटाना पड़ा।
रविवार को चौकी चौधरी सराय इंचार्ज ब्रजपाल सिंह को हसनपुर रोड स्थित एक अस्पताल में सैक्स रैकेट संचालन की सूचना दी। जिस पर पुलिस बल पहुंचा और अस्पताल में छापेमारी की। एक कमरे से एक युवक युवती मिले। युवक हसनपुर का और युवती संभल की रहने वाली है।
पुलिस दोनों कोतवाली ले आई और युवती के परिजनों को मामले जानकारी दी। पुलिस ने युवती को कोतवाली पहुंचे परिजनों को सौंप दिया। युवक शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को हटाने के लिए लाठी भांजनी पड़ी, जिससे वहां खड़ी एक महिला और एक बच्ची चोटिल हो गई।
