बरेली: चित्रगुप्त शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को वन मंत्री ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि जिस प्रकार समाज के लोगों ने कार्यक्रम किए वह सराहनीय है

बरेली, अमृत विचार। चित्रगुप्त शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने सम्मानित किया। नॉवल्टी चौराहा पर एक क्लब में कायस्थ चेतना मंच के कार्यक्रम में डा. अरुण कुमार ने कहा कि जिस प्रकार समाज के लोगों ने बरेली में विशाल कार्यक्रम कि, वह सराहनीय है। कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना व संरक्षक कार्यक्रम संयोजक अनिल सक्सेना ने सबसे पहले चित्रगुप्त के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: नए सत्र से आधुनिक मशीनों से प्रशिक्षित होंगे आईटीआई के अभ्यर्थी

पार्षद शालिनी जौहरी व पूजा सक्सेना द्वारा चित्रगुप्त की वंदना की गई। महासचिव अमित सक्सेना विंदु ने आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना ने किया। कायस्थ चेतना मंच की तरफ से डा. पवन सक्सेना एवं संजय सक्सेना, शालिनी जौहरी, ईशान इशु, संजीव सक्सेना, राजीव शर्मा, सुनील सक्सेना, प्रशांत रायजादा, सतीश कातिब, राजीव सक्सेना, राजन श्रीवास्तव, अंकुर किशोर, संजय सक्सेना, प्रवेश वर्मा, अमित सक्सेना विंदु को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना, राजीव सक्सेना, अमित आनन्द, विकास सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, वीके सक्सेना, अनुज कान्त सक्सेना, रोहित रेक्रीवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, अफसर सतर्क

संबंधित समाचार