रामपुर: पराक्रम और परिश्रम से बनती है अब नेता की पहचान- नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आकाश के पक्ष में उतरे मुस्लिम नेताओं ने नौगवां में की खिचड़ी पंचायत, कहा- दकियानूसी सियासत और दिवालिया विरासत डायलिसिस पर

रामपुर, अमृत विचार  वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने  कहा कि दकियानूसी सियासत, दिवालिया विरासत डायलिसिस पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सियासत की संस्कृति में लाये गए सकारात्मक परिवर्तन का नतीजा है कि अब नेता की पहचान  परिवार के पालने  से नहीं बल्कि पराक्रम और परिश्रम  से बनती है।

ये भी पढ़ें- मैं आपके बच्चों के हाथों में कलम देना चाहता हूं और दुश्मन मेरे हाथों में हथकड़ी: आजम खान

विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में ग्राम नौगांवा में आयोजित खिचड़ी पंचायत में नकवी ने कहा कि अहंकार, अराजकता ही आफ़त का कारण बनता है, हमें बदले की सनक नहीं  बेहतरी की सोंच  के साथ काम करना चाहिए। पद का गुरूर, पावर का सुरूर  वक्त के साथ हमेशा चकनाचूर हो जाता है, हमारा लक्ष्य समाज की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान होना चाहिए। मोदी-योगी युग में सियासत,खानदानी जमींदारी नहीं, खिदमत की रवादारी  बन गई है। इस क्रांतिकारी परिवर्तन से सत्ता और सियासत को  खानदानी जागीर समझने वालों में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

सम्मान के साथ सशक्तिकरण,बिना भेदभाव के विकास के संकल्प के साथ मोदी-योगी ने रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्मकी नीति के जरिये समाज के हर तबके को तरक्की का बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है। मोदी-योगी की सरकार गांव,गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के हितों को समर्पित सरकार है। आज समाज के हर तबके में विकास और विश्वास का माहौल  बना है। मोदी और  योगी के परिश्रम के परिणामऔर तपस्या की ताकतको पिटे पॉलिटिकल प्राणी  ना कमजोर कर सकते हैं और ना ही परास्त।

उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियां बिना जमीन के जमींदारीऔर बिना जन समर्थन के जागीरदारीके लिए जद्दोजहद कर रही हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना , जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, चेयरमैन  सूर्य प्रकाश पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता,कपिल आर्य,ज्वाला प्रसाद गंगवार,जागेश्वर दीक्षित , ग्राम प्रधान इरशाद कुरैशी , बाबू राम सैनी,राकेश सैनी,चिंटू, जगपाल यादव,महा सिंह राजपूत,रियासत अली,खलील अहमद ,सतनाम सिंह उपस्थित रहे।

रामपुर के विकास में पैसे की कमी नहीं आने देगी योगी सरकार : खन्ना

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होने कहा कि यहां पर औद्योगिक क्रांति आना तय है। जिन लोगों ने  बर्बाद किया है, भाजपा की जीत के साथ ही उन लोगों के लिए यही जनता की संदेश होगा कि युवा रोजगार के लिए अब दिल्ली, लखनऊ या फिर दूसरे बड़े शहरों को नहीं जाएगा। इसकी गारंटी भाजपा सरकार की है। उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। लकड़ी उद्योग आज की तारीख में रामपुर की पहचान है। यदि इसमें तकनीक और स्किल का उपयोग किया जाए, इसे और बढाया जा सकता है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ ही रामपुर में चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। फिर चाहें हर घर नल परियोजना हो या फिर बिजली और सुरक्षा की बात हो।भाजपा की जीत के बाद यह संदेश जाएगा कि मुसलमान भी भाजपा के साथ आ रहे हैं और भाजपा लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, चमरौआ के ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव, राजीव मांगलिक, प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शहर की सीट जिताकर बाबू जी को श्रृद्धांजलि देगी जनता: राजवीर

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि  जनता कल्याण सिंह से अपार स्नेह करती है। यह सीट भाजपा को जिताकर जनता बाबू  जी को सच्ची श्रृद्धांजलि देगी।

एटा के सांसद राजवीर सिंह रामपुर पहुंचे,और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कहा कि भले ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन यहां के  लोगों को बाबू जी को अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यही वजह जनता ने पहले लोकसभा की सीट भाजपा को जिताई और अब  विधानसभा सीट भाजपा को जिताने जा रही है। तरक्की और उन्नति में काफी लाभ होगा। भाजपा की जीत ही उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।  निश्चित रूप से रामपुर में पहली बार कमल खिलेगा और भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। इस मौके पर सुनील कुमार लोधी, वीर सिंह, दलवीर सिंह,अमित दिवाकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- रामपुर: बैरंग लौटे अकाल तख़्त से आए पंच, नहीं सुलझ सका गुरुद्वारा विवाद

संबंधित समाचार