मैं आपके बच्चों के हाथों में कलम देना चाहता हूं और दुश्मन मेरे हाथों में हथकड़ी: आजम खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा प्रत्याशी की हिमायत में शहर के मोहल्ला चाह खजान खां पर हुआ जलसा

रामपुर, अमृत विचार पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि मैं आपके बच्चों के लिए कहां-कहां से दामन फैलाकर भीख मांगकर लाया हूं। मैं आपके बच्चों के हाथों में कलम देना चाहता हूं और दुश्मन मेरे हाथों में हथकड़ी डालना चाहता है। इससे पहले उन्होंने भीड़ की ओर जुमला उछालते हुए कहा कि आपमें से कितने लोग हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी के लिए मुझे चंदा दिया है। भीड़ में सिर्फ एक हाथ उठा उन्होंने कहा कि देखिए इतनी भीड़ में सिर्फ एक आदमी है जिसने यूनिवर्सिटी को चंदा दिया है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: 'सपा प्रत्याशी के पक्ष में आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेता'

शहर के मोहल्ला चाह खजान खां पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा की हिमायत में हुए जलसे में रविवार की देर रात पूर्व मंत्री ने कहा कहा कि मैं आपके बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तालीमेयाफ्ता बनाना चाहता हूं। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए मैं दूर-दूर से चंदा मांगकर लाया हूं ताकि, आपके बच्चे आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर, डाक्टर और वकील बन सकें। लेकिन, दुश्मन आपके बच्चों के हाथ में कलम देखना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि मुझसे दुश्मनी यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर ही तो है। अब फैसला आपको करना है कि आपको लोगों को किधर जाना है। उन्होंने आसिम राजा को अच्छा इंसान बताते हुए उनके लिए वोट मांगे। इससे पहले मंच पर आते ही आजम खां ने इंकलाब जिंदाबाद, हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है और आसिम राजा जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि आजम खां ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है। कहा कि आजम खां दस बार शहर विधायक चुने गए हैं और 11वीं बार भी वह ही शहर विधायक होंगे।

वहीं, आसिम राजा ने कहा कि शहर का हर शख्स दो राहे पर खड़ा है इस दो रास्तों में से किसी एक को चुना जाना है। कहा कि आने वाले वक्त की नजाकत को नहीं समझ पाए। कहा कि भाजपा मुस्तक्बिल के लिए क्या मंसूबे बना रही है इससे आज का नौजवान बेखबर है। सपा नेता आसिम  खां ने कहा कि यह पहला मौका है जब आजम खां ने अपनी शक्ल में आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है। कहा कि आजम खां 50 बरस से रामपुर की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। कहा कि आजम खां की सियासत सबके लिए मिस्ले राह है। इस मौके पर फरहान खां, जुबैर मसूद खां समेत काफी लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- रामपुर: बैरंग लौटे अकाल तख़्त से आए पंच, नहीं सुलझ सका गुरुद्वारा विवाद

संबंधित समाचार