बरेली: शर्म न खौफ जरायम की दुनिया में बेखौफ पैर जमा रहीं महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, बरेली। लोकलाज की चिंता छोड़ अब मेहंदी वाले हाथ जरायम की दुनिया में तेजी से हाथ अजमा रहे हैं। नेपाल से चरस, गांजा लाना हो या उसे गली मोहल्ले में बेचना हो। कच्ची शराब तुड़वाना हो या फिर उसे अपने घर से बेचने का काम हो। नशीले पदार्थों के बेचने के इस धंधे …

संजय शर्मा, बरेली। लोकलाज की चिंता छोड़ अब मेहंदी वाले हाथ जरायम की दुनिया में तेजी से हाथ अजमा रहे हैं। नेपाल से चरस, गांजा लाना हो या उसे गली मोहल्ले में बेचना हो। कच्ची शराब तुड़वाना हो या फिर उसे अपने घर से बेचने का काम हो। नशीले पदार्थों के बेचने के इस धंधे में महिलाओं ने अपना सिक्का जमा लिया है। अब वह खुलकर सट्टा और जुआ भी कराने लगी हैं। इतना ही नहीं उन्हें पुलिस पर तमंचा तानने में भी डर नहीं लगता है। जिला पुलिस ने बीते एक साल में ऐसी तमाम महिलाओं को विभिन्न अपराधों में जेल भेजा है।

जेल से छूटने के बाद भी यह महिलाएं तस्करी के काम में ही लग जाती हैं। एक बार पकड़े जाने के बाद इन्हें इस कारोबार को करने के लिए पुलिस को सिर्फ चढ़ावा देना पड़ता है। बिना पुलिस को पैसा दिए इनका धंधा एक दिन भी नहीं चल सकता। बरेली में गंगापुर, सिकलापुर और कालीबाड़ी ऐसे इलाके हैं, जहां आदमियों से ज्यादा नशीले पदार्थों समेत अन्य अपराध यहां की महिलाएं करती हैं।

बारादरी के हजियापुर में पुलिस ने दो दिन पहले ही महिला सटोरिये को पकड़ा था। उसके पास से 5.32 लाख की नकदी और तमंचा मिला था। शहर में लड़कियों का एक गैंग वह भी है जो लड़कों और व्यापारियों को अपने जाल में फंसाकर उन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करता है और फिर समझौते के नाम पर वह मोटी रकम ऐंठता है। कुछ समय पहले प्रेमनगर पुलिस ने ऐसी ही महिला को जेल भेजा था। उसने कोतवाली के शोरूम संचालक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

केस- 1
नेपाल की तीन महिलाएं चरस में पकड़ी थीं
कुछ समय पहले बरेली की कोतवाली पुलिस ने पांच किलो चरस के साथ गांधी उद्यान के पास से तीन महिलाओं को पकड़ा था। यह तीनों नेपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को पांच किलो चरस बरामद हुई थी। पूछताछ में पता चला था कि नेपाल की रहने वाली मीना गिरी, गंगा और ललिता लंबे समय से यह काम कर रही थी।

केस- 2
महिला करा रही थी सट्टा
बारादरी पुलिस ने हजियापुर में दबिश देकर यशोदा नाम की महिला को गिरफ्तार किया। महिला के घर से पुलिस को सट्टे की पर्चियां और 5.32 लाख रुपये की नकदी मिली थी। इसके साथ ही उसके पास से पुलिस टीम को तमंचा भी मिला था।

केस- 3
दुष्कर्म के आरोप लगाकर ऐंठे रुपये
बीते दिनों शहर में लड़कियों और ठगों का एक गैंग लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाकर उनके खिलाफ पहले तो मुकदमा दर्ज कराता था और बाद में समझौते के नाम पर मोटा रकम ऐंठता था। पुलिस ने ऐसी ही एक महिला की पहचान कर उसे प्रेमनगर से जेल भेजा था। साथ ही कुछ और महिलाएं भी हैं जो यह काम कर रही हैं। वह अपनी बनाई वीडियो खुद ही वायरल करती हैं और मुकदमा दर्ज कराती हैं।

“अपराध करने वाले चाहे पुरुष हों या महिला। कानून सबके लिए एक जैसी सजा देता है। पुलिस की टीमें लगातार महिला अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही है। आगे भी यह जारी रहेगा।” -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

संबंधित समाचार