गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। जहां सीएम योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

Untitled(2)

बता दें की जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।  

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने सिख संत गुरु तेग बहादुर और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार