वाराणसी: दरवाजे के बीच फंसकर चोर की हुई मौत, लोग शव देख रह गए आश्चर्यचिकत, जांच जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से एक आश्चर्यचिकत करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर चोरी की नीयत से एक पावरलूम में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका सिर दरवाजे के दो धड़ों के बीच में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसने भी उसके शव को देखा, वो आश्चर्यचिकत रह गया। चोर का शव दरवाजे पर ऐसा फंसा था कि जैसे किसी ने टांग दिया हो। वहीं, पत्नी पति की रातभर उसका इंतजार करती रही और अगली सुबह उसको मौत की जानकारी हुई।

शनिवार रात में चोरी की नीयत से दनियालपुर निवासी जावेद सारनाथ के एक पावरलूम वाले कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान वो बंद दरवाजे के बीच ऐसा फंसा की दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सुबह दरवाजे के बीच फंसे 22 वर्षीय युवक को देख लोग भी आश्चर्यचकित हो गए। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही शुरू की। 

पुलिस जांच में जुटी आखिर कैसे हुई मौत
शनिवार रात को दानियालपुर निवासी जावेद (22) चोरी की नीयत से रहमतुल्ला के पावरलूम में घुस रहा था। जब जावेद अंदर घुस रहा था, तभी दरवाजे में इसकी गर्दन फंस गई और दम घुटने से इसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहीं भी रिपोर्ट में चोरी की आशंका नहीं जताई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवक चोरी की नीयत से घुस रहा था। दरवाजे के दोनों किवाड़ के बीच में उसकी गर्दन ऐसी फंस गई, वह न तो अंदर घुस पा रहा था और न ही उसका सिर बाहर आ पा रहा था। कुछ देर में दम घुटने से जावेद की मौत हो गई। सुबह साढ़े 8 बजे जब लोगों ने देखा तो हल्ला मचाना शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मौत की प्राथमिक वजह दम का घुटना ही बता रही है। बाकी बातें, जांच के बाद स्पष्ट की जाएंगी।

रातभर पत्नी घर में इंतजार करती रही, सुबह लाश मिली
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पावरलूम संचालक निजाम ने बताया कि बीते दो दिन से उसका पावरलूम बंद था। जावेद की आदतें ठीक नहीं थी। उसे कई बाद छोटी-मोटी चोरी के दौरान रंगे हाथ पकड़ा जा चुका था। लेकिन, समझा कर छोड़ दिया जाता था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय से टकराई डिप्टी सीएम के काफिल की गाड़ी, सभी सुरक्षित

संबंधित समाचार