श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने जिस हथियार से किए मृतका के 35 टुकड़े, लग गया पुलिस के हाथ

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने जिस हथियार से किए मृतका के 35 टुकड़े, लग गया पुलिस के हाथ

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने श्रद्धा के शव को काटने के लिए जो हथियार इस्तेमाल किए थे, उन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस ने जो हथियार बरामद किए हैं, वे आरोपी आफताब के जुर्म को कोर्ट में साबित करने के लिए एक अहम सबूत साबित हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- राहुल का धैर्य बढ़ाने में मददगार साबित हुयी है 'भारत जोड़ो यात्रा'

इसके साथ ही पुलिस ने एक अंगूठी को भी बरामद किया है, जो उसने एक अन्य लड़की को दी थी। जिसे उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अपने फ्लैट पर बुलाया था। इसे भी पुलिस आरोपी आफताब के खिलाफ एक अहम सबूत के तौर पर पेश अदालत के सामने पेश कर सकती है।  

आफताब और श्रद्धा दोनों मुंबई में रहते थे। इसके बाद दोनों दिल्ली में शिफ्ट हो गए। श्रद्धा अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर आफताब के साथ दिल्ली में रहने लगी। दोनों लिव-इन रिलेशन में दिल्ली के मेहरौली में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी आफताब ने बताया कि हमारे बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था। 

पैसों को लेकर हमारी लड़ाई होती रहती थी। आफताब ने खुलासा किया कि लड़ाई इस हद तक जा पहुंची थी कि मैंने श्रद्धा को मारने के लिए प्लान बना लिया था। उसने 11 मई को प्लान बनाया था लेकिन उस दिन का प्लान फेल हो गया लेकिन 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद महरौली के जंगलों में हर रोज फेंका करता था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

वहीं, एक रिपोर्ट में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आफताब पूनावाला पॉलीग्राफ टेस्ट के एक सेशन में लगातार खांसता और छींकता रहा जिससे मशीन पर रीडिंग प्रभावित हुई। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि एक पिछले सेशन में उसने ज़रूरी सवालों के जवाब नहीं दिए। सोमवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का नया सेशन हुआ।

ये भी पढ़ें- उदयपुर: विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का हुआ आगाज