जौनपुर : किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव मे 26 नवम्बर को बारात देख रही आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे 26 नवम्बर बारात आई थी गांव की ही एक आठ साल की बालिका भी बारात देखने गई थी। देर रात तक बालिका अपने घर नही पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई । परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नही मिली।सुबह भोर मे बालिका बेहोशी की हालत मे एक खेत मे मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। 

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगो से जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गांव के ही कुछ लोगो को थाने मे लाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो आरोपी टूट गया और बालिका से दुष्कर्म की बात कुबूल की।पुलिस ने गांव के ही दुष्कर्म आरोपी शिव कुमार सरोज को पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार