बरेली: खुले में न करें कुर्बानी, सोशल मीडिया पर न डालें पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दरगाह आला हजरत का संगठन जमात रजा ए मुस्तफा ने मुसलमानों से अपील की है कि वह लोग बहुत ही सादगी के साथ ईद मनाएं। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए कुर्बानी करें। सोशल मीडिया पर कुर्बानी करते हुई तस्वीर न डालें। ईद उल अजहा के चांद की तस्दीक होने के बाद अब …

बरेली,अमृत विचार। दरगाह आला हजरत का संगठन जमात रजा ए मुस्तफा ने मुसलमानों से अपील की है कि वह लोग बहुत ही सादगी के साथ ईद मनाएं। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए कुर्बानी करें। सोशल मीडिया पर कुर्बानी करते हुई तस्वीर न डालें।

ईद उल अजहा के चांद की तस्दीक होने के बाद अब अगस्त को ईद मनाई जाएगी। इस दिन मुसलमान अपने घरों में बकरे समेत अन्य जानवरों की कुर्बानी कराते हैं। दरगाह आला हजरत का संगठन जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने अपील करते हुए कहा है कि लोग पिछली साल की तरह ही अपने घरों कुर्बानी करें। रास्तों, सार्वजनिक जगह या खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी के लिए जानवार खरीदने वाले लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। कुर्बानी के बाद जानवर के अवशेषों को खुली जगह में न डाले। बेहतर होगा कि उनके अवशेष किसी गड्डे में दफन कर दिया जाए। कुर्बानी का खून नालियो में ना बहाया जाए।

जमात के प्रवक्ता समरान खान ने जानकारी देते हुए बताया दरगाह की तरफ से अपील की गई है कि कुर्बानी का सही तरीका यह है कि बंद जगह में कुर्बानी करें। कुर्बानी से पहले या बाद की कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।

संबंधित समाचार