जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पति ने लगाया फांसी, 3 सप्ताह पूर्व मंदिर में हुआ था विवाह
मड़ियाहूं जौनपुर।दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नही आई तो संदेह होने पर उन्होंने अपने किरायेदार अब्बू चौहान को बुलाया तो खिड़की की जाली निकालकर देखा गया तो बेटा विशाल पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष व बहु आँचल उम्र लगभब 20 वर्ष दोनों फंखे के सहारे फांसी लगाकर झूल रहे थे यह दृश्य देखकर माँ सहित परिजनों में कोहराम मच गया ।
मां आशादेवी ने मड़ियाहूं पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।जिसपर पुलिस मौके पर पहुच कर घटना स्थल का परीक्षण करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई।जैसा कि लोगो का कहना है कि अभी एक वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था यह घटना कैसे और क्यों घटी यह संदिग्ध माना जा रहा है इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर ही होगा।
