जौनपुर: युवक चढ़ा टावर पर, कहा न्याय नहीं मिला तो खुद को खत्म कर लूंगा
अमृत विचार: नौपेड़वां जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरीजपुर बिषेशरपुर निवासी श्रीप्रकाश यादव ने गांव में ही एक एयरटेल टावर पर चढ़ कर जमीन पर अवैध कब्जा न हटाने और जमीन विवाद में न्याय न मिलने की बात कहते हुए। लगभग पचास फिट ऊपर टावर पर चढ़ने के बाद 112 पर सूचना देते हुए कहा कि यदि अब मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं खुद को खत्म कर लूंगा। सूचना मिलते ही 112 नम्बर मौके पर पहुंच गए। तैनात सिपाहियों ने तत्काल थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को मामले की जानकारी दी।
थोड़ी ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।टावर पर चढ़े युवक को काफी समझाने की कोशिश करने लगे। प्रधान पुत्र बृजेश यादव ने पहुंच कर काफी समझाने की कोशिश की घंटो बड़ी मस्कत के बाद युवक टावर से उतरे को तैयार हुआ। पीड़ित श्रीप्रकाश को न्याय का भरोसा दिलाते हुए थानाध्यक्ष ने अपने पास बुलाया। पीड़ित ने नीचे उतरते ही आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे जमीन को महावीर यादव व अन्य लोग कब्ज कर लिए हैं मै छः साल से न्याय के लिए रद रद ठोकरें खा रहा हूं।ना तो लेखपाल सुनने को तैयार हैं और ना ही उच्चाअधिकारी अगर अब मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं खुद को खत्म कर लूंगा। अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या फिर मामले को दबा दिया जाएगा यह तो उच्च अधिकारियों पर निर्भर करता है।
