जौनपुर: मृदा परीक्षण कराकर संतुलित खाद का प्रयोग किया जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार नौपैड़वां जौनपुर। जनपद के बक्शा ब्लॉक के कृषि सभागार में रवि किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव तथा अध्यक्षता सूर्य प्रकाश चौबे चौबे ने किया ।आत्मा के परियोजना निदेशक डॉक्टर रमेश कुमार यादव ने रवि फसल की बुवाई के सम्बन्ध में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मृदा परीक्षण करवाकर संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग किया जाये,तथा रसायनिक खाद का प्रयोग ज्यादा किया जाये,जीवमृत तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद के विषय में भी किसान भाईयों को जागरुक किया । 

संबंधित समाचार