फतेहपुर: मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, काफी दिनों से पुलिस को थी तलाश
फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसके तहत कानपुर कमिश्नरेट के आजाद नगर चौकी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर चोरी मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था, जहानाबाद थाने की पुलिस और एसओजी ने मिलकर शातिर अभियुक्त को दबोचा, मुठभेड के दौरान शातिर के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के आजाद नगर चौकी प्रभारी कि सर्विस रिवाल्वर चोरी करने के मामले में अभियुक्त तौफीक कुरेशी काफी दिनों से वांछित चल रहा था, पुलिस ने इसके एक साथी को मुठभेड़ के दौरान कानपुर में दबोच लिया था, मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर अभियुक्त फतेहपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर ही रहा था कि तभी जहानाबाद थाने की पुलिस और एसओजी ने मिलकर उसे अब्दुल्लापुर के पास दबोच लिया, इस दौरान शातिर ने फायरिंग शुरू की जिसकी जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। अभी तौफीक कुरैशी के पास से 9 एमएम की पिस्टल की 3 गोलियां, 315 बोर का तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, अभियुक्त के ऊपर 25000 का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था।
