उन्नाव: बांगरमऊ विधायक की कार पर हुआ हमला, युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में देर रात शादी  समारोह से वापस आ रहे बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार की कार पर अज्ञात युवक ने ईंट से हमला कर दिया ।  ईट कार के फ्रंट शीशे से टकराई जिससे ड्राइवर की तरफ का शीशा टूट गया और ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दी ।  हालांकि ईंट के हमले से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही आई। विधायक ने आनन-फानन पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर आशुतोष कुमार ने मामले की जांच की और हमलावर युवक  से गिरफ्तार कर लिया ।  सूत्रों की मानी तो युवक अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें - फतेहपुर: मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, काफी दिनों से पुलिस को थी तलाश

विधायक के पुत्र अंशुल कटियार ने बताया किज उनके पिता बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार अपने साथियों के साथ अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव में अनिल कुशवाहा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे । जहां से वह लगभग रात्रि  11:00 बजे अपनी कार से वापस आ रहे थे जैसे ही गाड़ी दही थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास बने अंडर पास के पास पहुंचती है तभी सामने से एक युवक ने गाड़ी के फ्रंट शीशे पर ईंट मार दी  जिससे ड्राइवर ने हड़बड़ी में अचानक ब्रेक मार दी और गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। हालांकि ईट से किसी को भी चोट नहीं पहुंची आनन-फानन घटना की सूचना बांगरमऊ विधायक व साथियों ने पुलिस को दी जिस पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सदर आशुतोष कुमार ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और घटना की जांच में जुट गयी।

संबंधित समाचार