आज आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आगरा आ रहे हैं। यहां वे वायु सेना स्टेशन में आसियान देशों का संयुक्त अभ्यास सत्र समन्वय 2022 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आसियान देशों की विभिन्न एजेंसियां संयुक्त अभ्यास करेंगी। ये आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: पारा गिरने से और बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया कोहरा

आपदा की स्थिति में मानव जीवन को बचाने और राहत कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए आगरा के वायु सेना स्टेशन में आसियान देशों का संयुक्त अभ्यास सत्र समन्वय 2022 आयोजित हो रहा है। वायु सेना इसे आयोजित कर रही है। सोमवार को इसका शुभारंभ हुआ। इसमें भाग लेने के लिए सैन्य अधिकारी व विशेषज्ञ आगरा पहुंच गए हैं। 



संबंधित समाचार