लखनऊ: पारा गिरने से और बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया कोहरा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कई शहरों में बीते दो दिनों से लगातार सुबह कोहरा पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पारा गिरने से ठंड और बढ़ेगी। राज्य में मंगलवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि मौसम विभाग (IDM) के अनुसार कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार के बाद तापमान में और गिरावट आएगी, हालांकि बीते दिनों के मुकाबले धीमी हवा के कारण राहत मिलेगी। लेकिन पारा गिरने के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - इटावा: खड़े ट्रक से भिड़ा ट्राला, दो की मौत

संबंधित समाचार