मेरठ: आजीवन कारावास का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार, पैरोल पर छूटने के बाद हो गया था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अकबर ग्राम सेनी थाना इंचौली का रहने वाला है। अकबर ने अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक फैजान की हत्या कर दी थी।

मेरठ, अमृत विचार। पिछले दो सालों से सैनी गांव का रहने वाला आजीवान कारावास का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी अकबर पुत्र कयूम को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर से पकड़ा है। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की बात कही है। 

हत्या के मामले में मिला था आजीवान कारावास 
आरोपी अकबर सोमवार को भी पुलिस से बचकर भागने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अकबर को हत्या के जुर्म में आजीवान कारावास की सजा हुई थी। जिसके बाद वह जेल से पैरोल पर आया था। लेकिन, जब जेल जाने का समय आया तो वह अपने गांव सैनी से भाग निकला।

गांव के युवक की कर दी थी हत्या
अकबर ग्राम सेनी थाना इंचौली का रहने वाला है। अकबर ने अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक फैजान की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। घर से भाग जाने के बाद अकबर लिसाड़ी गेट के श्याम नगर में मजीद नाम रखकर रहने लगा था।

ये भी पढ़ें : मेरठ: पूर्व मंत्री के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

संबंधित समाचार