बहराइच: रंजिश में भिड़े दो गुट, पथराव और चाकूबाजी में कई घायल

11 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा 

बहराइच: रंजिश में भिड़े दो गुट, पथराव और चाकूबाजी में कई घायल

अमृत विचार, बहराइच। जिले के निबिया हुसैनपुर गांव में समुदाय विशेष गुट के दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। छत से लोगों ने पथराव और चाकूबाजी किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें - मुनिराज बने अयोध्या के नए एसएसपी, प्रशांत वर्मा का बहराइच हुआ तबादला

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निबिया हुसैनपुर में समुदाय विशेष के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक दूसरे के पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। पुलिस की ढिलाई से सोमवार शाम को रंजिश में दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इलियास और जाबिर पक्ष के लोगों मारपीट शुरू कर दी। छतों से ईंट और पत्थर फेंकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं महिलाओं और पुरुषों के बीच लाठी डंडे से मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने सूचना थाने में दी। पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि दोनों पक्ष के 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी चल रही है।