प्रयागराज : दो टुकड़ों में बंटी गंगा-गोमती एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला, होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में आज मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई।  

यह घटना रामचौरा रोड स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलने के बाद ट्रेन से यात्री बाहर उतरे। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से यह घटना हुई। फिलहाल रेलवे की टेक्निकल टीम ने मरम्मत कर दी है। तकरीबन 2 घंटे के बाद लखनऊ के लिए ट्रेन रवाना हुई।

हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, बड़ा हादसा टलने से रेल प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। डेढ़ घंटे बाद पूरी ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।  

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: ढाबे पर खड़े ट्रक के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संबंधित समाचार