इजराइली गोलीबारी में तीन फिलिस्तीनी लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
यरूशलम। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजराइल द्वारा गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कब्जे वाले पश्चिमी तट में तीन फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई। पिछले दिनों, यरुशलम में बम विस्फोट में दो इजराइली नागरिकों के मारे जाने की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।
फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा के अनुसार, पश्चिमी तट में हेब्रोन शहर के उत्तर में इजराइली सैनिकों और निवासियों के बीच झड़पें हुईं। इजराइली सेना ने कहा कि फलस्तीनियों ने उसके सैनिकों को निशाना बनाते हुए पथराव किया और विस्फोटक फेंके। इजराइल के अनुसार, इसके बाद उसके जवानों ने गोलियां चलाई। इस दौरान सेना के दो वाहन खराब हो गए और वहीं फंस गए।
ये भी पढ़ें:- सऊदी फैसले से चिंतित मानवाधिकार समूह, कहा- देश में फांसी की सजा पर लगे रोक
