LDA नागरिक सुविधा दिवस: मंडलायुक्त और डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों ने की सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार।  राजधानी के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक सुविधाओं की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए आज लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमतीनगर में नागरिक सुविधा दिवस आयोजित किया गया। नागरिक सुविधा दिवस के दौरान आज मण्डलायुक्त डॉ रौशन जैकब, ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन गंगवार, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह समेत कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने जनसुनवाई की। इस दौरान काफी लोग अपनी समस्या को लेकर निस्तारण के लिए पहुंचे। हालांकि सुनवाई के बाद कुछ लोगों की समस्या का निस्तारण तो हुआ तो वहीं कुछ लोग सुनवाई से असंतुष्ट भी नजर आए।

ये भी पढ़ें - रिवर फ्रंट को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, बोले- सीबीआई और ईडी का सामना करने को हैं तैयार

बता दें कि मंडलायुक्त रौशन जैकब के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नागरिक सुविधा दिवस आयोजित होगा। नागरिक सुविधा दिवस में जिला प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, यातायात, लेसा, प्रदूषण तथा आवास विकास के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्या सुनकर उन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएंगे। दरअसल, राजधानी में रहने वाले लोगों को आए दिन  बिजली, पानी, सड़क, भवन निर्माण, जल निकासी, यातायात, परिवहन एवं प्रदूषण आदि जैसी जन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए मंडलायुक्त रौशन जैकब ने प्रत्येक माह के आखिरी मंगलवार को संयुक्त रुप से जनसुनवाई करने का निर्देश दिया है। 



संबंधित समाचार