Video: Congress-AAP को बताया 'फसली बटेर', Nadda बोले- मतदाता सतर्क रहें

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

दाहोद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उन्हें फसली बटेर की संज्ञा दी और जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी। जनजातीय बहुल दाहोद जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 सालों में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा सरकारों ने इसके लिए अनेकों काम किए और समुदाय विशेष के लोगों को राष्ट्रपति, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री तक बनाया है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस बोली- BJP नेता ने खड़गे को ‘फ्रिंज’ कहकर दलित विरोधी विषवमन किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप ऐसी पार्टियां हैं जो सिर्फ चुनावों में दिखती हैं और चुनाव के बाद गायब हो जाती हैं। लेकिन चुनाव के बाद अगर कोई सेवा के लिए बचता है तो भाजपा के कार्यकर्ता बचते हैं। उन्होंने कहा, गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने आई थी लेकिन अब इसका आकार भी बचेगा या नहीं... ये तो आठ तारीख (मतगणना) के बाद ही पता चलेगा। ये चकमा देने वाले लोग हैं, इन फसली बटेरों से आपको सतर्क रहना है।

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव: राहुल गांधी ने कहा- अब मैं खुद में अधिक धैर्य महसूस करता हूं 

 

संबंधित समाचार