सुल्तानपुर: दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत
भाजपा मंडल अध्यक्ष का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
अमृत विचार, सुल्तानपुर। सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे भाजपा नेता दंपति को अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए निकल गई। गंभीरावस्था में भाजपा नेता व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के गांव बदलेपुर मौजा सरैया भरथीपुर निवासी रामजश यादव (62) भारतीय जनता पर्टी में धनपतगंज मंडल अध्यक्ष है। वह अपनी पत्नी सावित्री (60) को लेकर ठेसरूआ दवा कराने गए थे। वहां से सवारी गाड़ी से लौटे और मजेश के पास खड़े होकर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। आनन-फानन में दंपति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। रामजश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रामजश का लड़के ने बताया कि कोतवाली नगर में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। जिला अस्पताल में भर्ती रामजश खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें - सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा गौराबादशाहपुर नगर पंचायत :डीएम
