‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

पणजी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई मंगलवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। सरदेसाई के अलावा दुर्गादास कामत, संतोष कुमार सावंत, दीपक कलांगुटकर सहित पार्टी के कई नेताओं ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के साथ इंदौर में पदयात्रा की। इस साल के गोवा विधानसभा चुनाव में जीएफपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

ये भी पढ़ें - ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर इफ्फी के जूरी प्रमुख का बयान कश्मीरी हिंदुओं का अपमान: प्रमोद सावंत

सरदेसाई ने कहा कि उन्हें पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण मिला था और उन्होंने इसे कांग्रेस के सहयोगी के तौर पर और "उन सभी के सम्मान में जो देश भर में पदयात्रा कर रहे हैं।", स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मिशन एकता पर जोर देना और देश में फैली नफरत को रोकना है।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के कहने के बाद कुछ भी कहने की गुंजाइश नहीं है: CM गहलोत

संबंधित समाचार