सोनभद्र : सिपाहियों की पत्नियों पर पुलिस लाइन में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, एसपी ने मामले को बताया फर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सोनभद्र। जिले में पुलिसकर्मियों के लिए बने आवास यानि पुलिस लाइन में देह व्यापार समेत मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायत  आने के बाद आलाधिकारियों में हड़कम्प मच गया। इस सम्बन्ध में पुलिस लाइन में रह रहे 17 पुलिसकर्मियों ने एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मियों ने एसपी समेत डीआईजी मिर्जापुर, आईजी रेंज वाराणसी और डीजीपी से शिकायत की है। 

आरोप है कि दो सिपाहियों की पत्नियां देह व्यापार समेत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्तृ है। जब एसपी ने मामले की छानबीन की तो उन्होंने  पूरे मामले को फर्जी करार किया है। हालांकि, एसपी ने मामले की जांच सीओ पुलिस लाइन को सौंपी है। शिकायत करने वालों में प्रभारी निरीक्षक समेत हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी शामिल है।  

सूत्रों की मानें तो इस मामले में 17 पुलिसकर्मियों ने एसपी सोनभद्र समेत, डीआईजी विंध्याचल मंडल, आईजी वाराणसी और डीजीपी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत करने वाले में पुलिसकर्मियों में महिला सिपाही का भी नाम शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दो दिनों में सीओ पुलिस लाइन को इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि,एसपी ने पूरे मामले को फर्जी करार किया है।  

इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस लाइन में रहने वाले सभी 17 पुलिसकर्मियों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उच्च अधिकारियों के पास लैटर और वीडियो भेजा है। 17 पुलिसकर्मियों ने प्रार्थना पत्र देकर फर्जी तरीके से उनका हस्ताक्षर वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पत्र वायरल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

संबंधित समाचार