बहराइच : पुलिस ने 15 लोगों पर लगाया गैंगेस्टर
अमृत विचार, बहराइच। दरगाह और हुजूरपुर पुलिस ने अपराधियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की है। जिले के 15 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। यह सभी अपराधी अभी जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक अब इन सभी और एक वर्ष जेल में सजा काटनी होगी।
दरगाह थाने की पुलिस ने कोतवाली नानपारा क्षेत्र निवासी आठ लोगों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि नानपारा कोतवाली के भटेहटा निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव उर्फ बबलू, नई बस्ती हसनगंज निवासी राजू वर्मा, हसनगंज निवासी शेरू पु निसार अहमद, बगियापुरवा निवासी विनोद पुत्र हरद्वारी, पतरहिया निवासी राजकुमार उर्फ राजू, हसनगंज तुलसी टाकीज निवासी मुकेष निषाद, राढनटोला निवासी बौरा पुत्र मनोरथ वर्मा और हसनगंज निवासी रामू सोनी के विरूद्ध गैंगेस्टर कीकार्रवाई की गई है।
जबकि हुजूरपुर पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि एक ही गांव निवासी सात लोगों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी अशाद पुत्र जुम्मन, अकबाल पुत्र वहीद खान, जियाउददीन पुत्र खुन्ने, खुर्शीद पुत्र शरीफ, सलमान उर्फ रूस्तम और करीम उर्फ बाबू के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी आरोपी जेल में निरूद्ध हैं। अब इन्हें एक साल और जेल में रहना होगा।
