मोहसिन रजा बोले- रामपुर में रामराज्य अब शुरू हुआ है...
अमृत विचार, पाकबड़ा। मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं नगर निकाय चुनाव के संभल एवं रामपुर प्रभारी मोहसिन रजा पाकबड़ा की चेयरमैन खेमवती देवी के यहां पहुंचे। लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
पाकबड़ा पहुंचे पूर्व मंत्री ने रामपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि रामपुर में रावण राज्य खत्म होकर रामराज्य अब शुरू हुआ है। हमने भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाया और अब विधायक भी रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी का बनाने जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा की मैं रामपुर में प्रचार करने के लिए मुस्लिम बस्तियों में गया तब जाकर पता चला कि वहां के लोग आजम खां एवं उनके परिवार से बहुत ज्यादा त्रस्त थे। सभाओं मे मैने कुछ लोगों के चेहरे पर इंतकाम के भाव देखे और कुछ लोगों के भाव साफ दिखाई दे रहे थे जो अब तक रामपुर की जनता पर जुल्म हुये हैं।
वह अब जाकर बंद हुए हैं। सभी की आखों मे सुकून दिखाई दे रहा था। कहा कि हम नगर निकाय मे भी सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से विदेशों में परचम लहरा रहा है। सभी देशों की अब नजरें हिंदुस्तान की ओर टिकी रहती हैं।
कोरोना काल मे काफी देश बर्बाद हो गए लेकिन हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाहर आकर फिर से खड़े हैं। देश के सभी राज्यों में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बहुत ही लोकप्रियता है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी, रामबाबू भटनागर, केशव गोस्वामी, सुनील गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सोनू गुप्ता जयप्रकाश मंत्री, राजीव शर्मा, महेंद्र सैनी, तेजवीर सैनी, भीकम सैनी, विजेंद्र सैनी, मौहम्मद नदीम, हाशिम, मुजस्सिम, शरीफ अहमद, इस्लाम, अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।
