शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय चैम्पियन बनी टीम का किया उत्साहवर्धन
अमृत विचार, शाहजहांपुर। रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अंतर्गत बरेली कॉलेज, बरेली में हुए फुटबॉल (पुरुष) की अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की फुटबॉल (पुरुष) टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की विजेता रही। मंगलवार को टीम का कॉलेज में स्वागत कर टीम का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में टीम ने पहले मैच में हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद को 1-0 गोल से हराया, सेमी फाइनल मैच में जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर को 2-0 गोल के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच बरेली कॉलेज एवं एसएस कॉलेज के मध्य खेला गया, जिसमें एसएस कॉलेज ने बरेली कॉलेज को 1-0 से हराकर विजेता बनी।
टूर्नामेंट में महाविद्यालय की टीम ने उच्चस्तरीय खेल कौशल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। टीम की सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती, महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके आज़ाद, महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने ट्रॉफी एवं मेडल देकर इनका उत्साहवर्धन किया।
